Home  >  Resources  >  Blog  >  भारत में शीर्ष 10 खाद्य फ्रेंचाइजी: सही चुनने के लिए एक गाइड

भारत में शीर्ष 10 खाद्य फ्रेंचाइजी: सही चुनने के लिए एक गाइड

by
admin
Posted on
Aug 13, 2024
खाद्य फ्रेंचाइजी

भारतीय बाजार में चाइनीस फूड को काफी ज्यादा पसंद किया जाता है। सभी तरह के चाइनीस फूड भारत की लोकल मार्केट में काफी पसंद किया जा रहे हैं। इसलिए बेस्ट फूड फ्रेंचाइजी का चयन करना काफी मुश्किल काम हो चुका हैl हम आपको भारत की बेस्ट 10 खाद्य फ्रेंचाइजी (fast food franchise)के बारे में जानकारी देने वाले हैं। अगर आप भी कोई भी फ्रेंचाइजी खोलना चाहते हैं, तो हमारे द्वारा बताई गई जानकारी के आधार पर अपने बजट के अनुसार कोई भी फ्रेंचाइजी खोल सकते हैं।

India Best 10 fast food franchise

Domino’s Pizza

साल 1960 में Domino’s Pizza की शुरुआत हुई थी। Domino’s Pizza को Dominos के नाम से भी जाना जाता है। डोमिनोज़ की फ्रेंचाइजी पूरी दुनिया में सबसे तेजी से फैलने वाली वाली फ्रेंचाइजी में से एक है। इस समय CEO Russell Weiner ही Dominos की ग्रोथ और ऑपरेशन के लिए कार्य कर रहे हैं। भारत में Jubilant FoodWorks के द्वारा ही सबसे पहले Dominos की फ्रेंचाइजी ली गई थी ।

भारत में पिछले कुछ सालों में Dominos की बहुत सारी फ्रेंचाइजी ली गई है और इसी वजह से भारत दुनिया में सेकंड लार्जेस्ट कंट्री है, जिसमें डोमिनोज की इतनी सारी आउटलेट ओपन की गई हैं। Dominos की फ्रेंचाइजी लेने के लिए 30 लाख से 50 लाख रुपए तक की इन्वेस्टमेंट की जरूरत होती है।

Belgian Waffle

Waffles को बच्चे, युवा और बुजुर्गों के द्वारा काफी ज्यादा पसंद किया जाता है। श्रेया अग्रवाल और अलीशा के द्वारा साल 2015 में भारत के पहले Waffles Business की शुरुआत की गई थी। भारत और नेपाल में Belgian Waffles की कुल 500 से भी ज्यादा फ्रेंचाइजी ली जा चुकी है। 

अगर आप Belgian Waffle की फ्रेंचाइजी लेना चाहते हैं, तों kiosk के लिए 10 लाख से 12 लाख और खर्च करने होंगे। इसके अलावा café के लिए 16 लाख रुपए से 18 लाख रुपए आपको खर्च करने होंगे। Belgian Waffle भारत की चीपेस्ट फास्ट फूड फ्रेंचाइजी है। Belgian Waffle का 3 वर्षों का एग्रीमेंट होता है।‌

Kentucky Fried Chicken (KFC)

आपने कभी ना कभी तो KFC फ्राइड चिकन तो खाया ही होगा। आपकी जानकारी के लिए बता दे KFC की 500 फर्म है, जो 40000 से भी ज्यादा अलग-अलग लोकेशन पर पूरी दुनिया में आउटलेट संचालित कर रहे हैं। भारत में 750 से भी ज्यादा KFC के आउटलेट हो चुके हैं। 

convenient location के लिए अगर आप KFC की फ्रेंचाइजी लेना चाहते हैं, तो कम से कम 50 लाख रुपए खर्च करने होंगे। इसके अलावा अगर आप non-conventional location के लिए फ्रेंचाइजी खोलना चाहते हैं,तो आपको एक करोड़ से 3 करोड रुपए खर्च करना होगा।

Subway

यह फास्ट फूड जॉइंट स्वस्थ भोजन प्रोवाइड करता है। जो लोग स्वास्थ्य के प्रति जागरुक है, यह उन लोगों के बीच में काफी ज्यादा लोकप्रिय है। देखा जाए तो दुनिया भर में इसके 41600 से भी ज्यादा आउटलेट है। लेकिन भारत में अभी बहुत सारी ऐसी जगह है, जहां पर अब तक subway नहीं आया है। अगर आप किसी बेहतरीन फास्ट फूड फ्रेंचाइजी की तलाश में है, जहां आप निवेश करके अच्छा पैसा कमा सके। तो आप subway की फ्रेंचाइजी को ले सकते हैं।

इसमें भारतीय ग्राहकों के स्वाद के अनुसार काफी अच्छा मेनू बनाया गया है और उस मेनू में आपको काफी सारे लाजवाब फूड भी मिल जाएंगे। अगर आप subway की फ्रेंचाइजी लेना चाहते हैं, तो एरिया और लोकेशन के आधार पर 5 लाख से 25 लाख रुपए तक की फ्रेंचाइजी आपको मिल जाएगी।

La Pino’s

साल 2011 में चंडीगढ़ के रहने वाली सनम कपूर ने La Pino’s की स्थापना की थी। आपकी जानकारी के लिए बता दे की La Pino’s भारत में स्वादिष्ट और सस्ते पिज़्ज़ा के कारण काफी ज्यादा लोकप्रिय है। देखा जाए तो भारत में इसके 500 से भी ज्यादा आउटलेट अब तक खुल चुके हैं। भारत के इलावा दुबई, यूनाइटेड किंगडम ,तंजानिया, ऑस्ट्रेलिया और कनाडा में भी इसकी फ्रेंचाइजी को लॉन्च करने की तैयारी की जा रही है। अगर आप La Pino’s की फ्रेंचाइजी लेना चाहते हैं, तो 30 लाख से 40 लाख रुपए में आपको इसकी फ्रेंचाइजी मिल जाएगी।

Pizza Hut

आज के समय में हर उम्र के लोगों को पिज़्ज़ा खाना काफी ज्यादा पसंद है। वैसे तो फास्ट फूड से संबंधित काफी सारी Fast Food Franchise मार्केट में उपलब्ध है। आपने कभी ना कभी Pizza Hut का नाम तो सुना ही होगा। यह अमेरिकी फास्ट फूड फ्रेंचाइजी है। Pizza Hut के द्वारा काफी स्वादिष्ट और किफायती रेट पर पिज्जा ग्राहकों को उपलब्ध करवाया जाता है।

डैन और फ्रैंक कार्नी ने विचिटा, कंसास में Pizza Hut की स्थापना की थी। दुनिया भर में Pizza Hut की कुल 18703 से भी ज्यादा आउटलेट है। भारत में अगर आप Pizza Hut की फ्रेंचाइजी को खोलना चाहते हैं, तो आपको लगभग 15 लाख रुपए से 30 लाख रुपए खर्च करने होंगे। अगर आपको बिजनेस खोलते समय लोन की आवश्यकता है, तो आप FlexiLoans से कम ब्याज दर पर बिजनेस लोन प्राप्त कर सकते हैं।

Tibbs Frankie

अगर आप कभी मुंबई गए हैं, तो आपने Tibbs Frankie के आउटलेट तो देख ही होंगे। इसके आउटलेट आपको मुंबई के हर इलाके में देखने को मिल जाएंगे। Tibbs Frankie के द्वारा सबसे स्वादिष्ट खाना ग्राहकों को परोसा जाता है। अगर आप भारत में सबसे सस्ती फास्ट फूड फ्रेंचाइजी को ढूंढ रहे हैं, तो यह Fast Food Franchise आपकी उम्मीदों पर खरी उतरेगी। क्योंकि यह काफी सस्ती फ्रेंचाइजी है और इसकी डिमांड भी ज्यादा है।

साल 1969 में अमरजीत सिंह ने मुंबई में इसकी स्थापना की थी। समय के साथ-साथ मुंबई शहर के अलावा भी अन्य के शहरों में इसकी लोकप्रियता बढ़ चुकी है। इसके भारत में 300 से भी ज्यादा स्टोर खुल चुके हैं। अगर आप इसकी फ्रेंचाइजी को लेना चाहते हैं, तो ₹500000 से 12 लाख रुपए तक आपको यह फ्रेंचाइजी मिल जाएगी। आउटलेट को खोलने के लिए आपके पास कम से कम 75 से 150 वर्ग फीट तक जगह होनी जरूरी है।

Haldiram’s

हल्दीराम भारत के जाने-माने ब्रांड में से एक है। हल्दीराम कंपनी की स्नेक्स और मिठाई तो आपने कभी ना कभी खाई ही होगी। भारत में हल्दीराम की स्नेक्स और मिठाई काफी ज्यादा प्रसिद्ध है। इनके स्वाद को लोग बहुत ज्यादा पसंद करते हैं। आपकी जानकारी के लिए बता दे कि भारत में इसके 80 से भी ज्यादा स्टोर खुल चुके हैं। अगर आप हल्दीराम नमकीन व मिठाई की दुकान को खोलना चाहते हैं, तो आपको फ्रेंचाइजी लेनी पड़ेगी।

इसके पश्चात आपको ट्रेडमार्क के साथ हल्दीराम के प्रोडक्ट मिलेंगे। हल्दीराम की फ्रेंचाइजी खोलने के लिए आपको 30 लाख से 35 लाख रुपया खर्च करना होगा। इसके अलावा अगर आप फास्ट फूड रेस्टोरेंट या फिर डाइनिंग टेबल खोलना चाहते हैं, तो आपको एक करोड रुपए से चार करोड़ रूपया तक खर्च करना पड़ सकता है। अगर आप के पास थोड़े पैसों की कमी है और आप बिजनेस लोन लेना चाहते हैं, तो आप FlexiLoans के माध्यम से लाखों करोड़ों रुपए का बिजनेस लोन आसानी से ले सकते हैं।

McDonald’s

आज के समय में हर बच्चे के लिए सबसे पसंदीदा रेस्टोरेंट बन चुका है । McDonald’s पूरी दुनिया में अपने बेस्ट फास्ट फूड और बेस्ट क्वालिटी के कारण काफी ज्यादा पॉपुलर है। हर उम्र के लोग McDonald’s से फास्ट फूड खाना पसंद करते हैं। साथ-साथ भारतीय चॉइस के हिसाब से McDonald’s के द्वारा अपने मीनू में काफी सारे बदलाव किए गए हैं। जिसे भारतीय ग्राहकों की संख्या और भी ज्यादा बढ़ चुकी है ।

अगर आप McDonald’s फास्ट फूड फ्रेंचाइजी को खरीदना चाहते हैं, तो आपको थोड़ा ज्यादा बजट लेकर चलना होगा। क्योंकि McDonald’s की एक फ्रेंचाइजी की कीमत काफी ज्यादा है। 6.6 करोड रुपए से 14 करोड रुपए में McDonald’s की फ्रेंचाइजी की शुरुआत होती है। लेकिन एक बात तो यह है अगर आप McDonald’s की फ्रेंचाइजी ले लेते हैं, तो आपको मुनाफा भी काफी बढ़िया होगा। अगर आप अच्छी लोकेशन पर McDonald’s को खोल लेते हैं, तो दिन का लाखों कमा सकते हैं।

Wow! Momo

अगर आपको पकौड़ी खाना पसंद है, तो आप Wow! Momo के पकोड़े खा सकते हैं। कुछ ही सालों में Wow! Momo ने भारतीय ग्राहकों को अपने बढ़िया फास्ट फूड के स्वाद के कारण काफी ज्यादा प्रभावित किया है। वर्तमान में भारत में इसके 1120 से भी ज्यादा आउटलेट मौजूद है। जहां पर यह अपनी सर्विसेस प्रोवाइड करते हैं।

अगर आपको भी Wow! Momo का फास्ट फूड पसंद है, और आपको लगता है कि आपकी लोकेशन पर यह बिजनेस अच्छा चलेगा। तो आप भी इसकी फ्रेंचाइजी को ले सकते हैं। मात्र। ₹100000 से ₹300000 तक के रेट में आपको फ्रेंचाइजी मिल जाएगी।

भारत में फास्ट फूड फ्रेंचाइजी को चुनते हुए इन बातों का ध्यान रखें

अगर आप भारत में फास्ट फूड फ्रेंचाइजी लेना चाहते हैं, तो आपको कुछ बातों का ध्यान भी रखना होगा। अगर आप बिना सोचे समझे फ्रेंचाइजी ले लेंगे, तो आपको फिर घाटा भी हो सकता है। इसीलिए पहले सोचें समझें, योजना बनाएं और उसी के पश्चात फास्ट फूड फ्रेंचाइजी ले। हम आपको कुछ विशेष बातों के बारे में जानकारी दे रहे है, जिनको फ्रेंचाइजी खोलने से पहले आपको ध्यान रखना है।

बजट बनाएं

भारत में फास्ट फूड फ्रेंचाइजी को खोलने से पहले आपको अपने बजट को भी ध्यान में रखना होगा। अगर आप का बजट कम है, तो आपको वही फ्रेंचाइजी लेनी चाहिए,जो आपके बजट के अनुसार हो। बहुत बार ऐसा होता है कि हमारा बजट तो 5 लाख का होता है, लेकिन हम उस फास्ट  फूड फ्रेंचाइजी को चुन लेते हैं,जिसकी कीमत करोड़ों में होती है।

फिर हमें ना इतना प्रॉफिट होता है और ना ही हमारे पास कुछ बैकअप प्लान होता है। जिसके कारण हमें काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। इसलिए फास्ट फूड फ्रेंचाइजी लेने से पहले अपना बजट एक बार जरूर सेट करें और बजट के अनुसार फ्रेंचाइजी को खरीदें।

मार्केट का एनालिसिस करें

फास्ट फूड फ्रेंचाइजी को लेने से पहले आपको मार्केट का एनालिसिस जरूर करना चाहिए। बहुत बार ऐसा होता है कि जिस लोकेशन पर हम फास्ट फूड फ्रेंचाइजी को शुरू करना चाहते हैं,उस लोकेशन पर हमारी फ्रेंचाइजी चल ही नहीं सकती है। क्योंकि वहां पर कस्टमर ही नहीं है।

बहुत बार ऐसा भी होता है कि हम जल्दबाजी में ऐसी फास्ट फूड फ्रेंचाइजी को सेलेक्ट कर लेते हैं, जिसकी मार्केट में डिमांड ही नहीं है। इसलिए सबसे पहले आप मार्केट का एनालिसिस जरूर करें और मार्केट का एनालिसिस करने के बाद उस फ्रेंचाइजी को खरीदें, जिसकी मार्केट में डिमांड ज्यादा हैl

प्रतियोगियों के बारे में जानकारी प्राप्त करें

फास्ट फूड फ्रेंचाइजी खरीदने से पहले मार्केट में हमारे जितने भी कंपीटीटर उपलब्ध है, उनके बारे में एक बार जानकारी जरूर प्राप्त करें। आपके कंपीटीटर किस प्रकार से मार्केट में काम कर रहे हैं और कितना पैसा कमा रहे हैं, उन सब के बारे में जानकारी प्राप्त करें ।

वित्तीय प्लान करें

किसी भी फास्ट फूड फ्रेंचाइजी को खरीदने से पहले आपको वित्तीय प्लान बनाना बहुत ज्यादा जरूरी है। क्योंकि चाहे आप छोटा बिजनेस शुरू कर रहे हैं या फिर आप बड़ा बिजनेस शुरू करें। हर बिजनेस को शुरू करने के लिए पैसों की जरूरत होती है। इसलिए फास्ट फूड फ्रेंचाइजी को शुरू करने से पहले अपनी वित्तीय स्थिति की जांच करें।

आपको इन सब के बारे में भी प्लान बनाना होगा कि अगर आपके पास पैसे कम है, तो आपको पैसे कहां से अरेंज करने हैं। आज के समय में मार्केट में बहुत सारे ऐसे ऑनलाइन प्लेटफॉर्म उपलब्ध है, जहां से आपको लाखों करोड़ों का बिजनेस लोन आसानी से मिल सकता है।

कानूनी सलाह ले और उनका पालन करें

किसी भी बिजनेस को शुरू करने से पहले कानूनी सलाह लेना जरूरी है। बहुत बार हम ऐसा बिजनेस शुरू कर लेते हैं, जिसके कारण बाद में हमें बिजनेस से संबंधित दिक्कतें आती हैं। कानूनी कार्रवाई के कारण हम फंस भी सकते हैं। 

इसीलिए पहले ही कानूनी प्रक्रिया को पूरा करें। अगर कुछ भी समस्या है,तो आप एक एडवोकेट से अपने बिजनेस के बारे में जानकारी शेयर कर सकते हैं। बहुत बार ऐसा भी होता है कि हमें ट्रेडमार्क से संबंधित कोई Issue आ सकता है। इसीलिए फास्ट फूड फ्रेंचाइजी लेने से पहले कानूनी सलाह अवश्य ले और कानूनी नियमों का पालन करें।

प्रशिक्षण ले

भारत में फास्ट फूड फ्रेंचाइजी लेने से पहले आपको एक बार जरूर याद रखनी है। आपको इस कंपनी की फ्रेंचाइजी को लेना है, जो आपको ट्रेनिंग प्रोग्राम उपलब्ध करवाएं। बहुत सारी फास्ट फूड फ्रेंचाइजी ऐसी है, जो आपको बेस्ट ट्रेंनिंग प्रोग्राम उपलब्ध नहीं करवाते है। 

आप पैसा तो बिजनेस में लगा देते हैं, लेकिन आपको समझ नहीं आता कि बिजनेस को कैसे चलाएं। इसीलिए आपको फास्ट फूड फ्रेंचाइजी लेने से पहले ऐसी कंपनी को चुनना होगा, जो फास्ट फूड फ्रेंचाइजी के साथ ट्रेनिंग प्रोग्राम उपलब्ध करवाएं।

व्यवसाय की संभावनाओं को समझें

किसी भी व्यवसाय को खोलते समय हमें उसके फ्यूचर के बारे में भी सोचना चाहिए। बहुत बिजनेसमैन बिना बिजनेस  को जाने निवेश कर देते हैं और कुछ सालों के बाद उनका बिजनेस बंद हो जाता है। इसलिए भारत में अगर आप फास्ट फूड फ्रेंचाइजी खोलने जा रहे हैं,तो पहले लॉन्ग टर्म सोचें। जो आप बिजनेस खोलना चाहते हैं, उसके फ्यूचर के बारे में एक बार जरूर सोचे कि आने वाले 10 सालों में या फिर आने वाले 20 सालों तक यह बिजनेस टिका रह सकता है या फिर नहींl

निष्कर्ष

इस पोस्ट के माध्यम से हमने आपको भारत की बेस्ट फास्ट फूड फ्रेंचाइजी बारे में जानकारी दी है। आप अपने बजट के हिसाब से किसी भी फ्रेंचाइजी को चुन सकते हैं। भारत में फास्ट फूड फ्रेंचाइजी लेने से पहले किन बातों का ध्यान रखना चाहिए,हमने इस बारे में जानकारी दी है। 

अगर आपको हमारे द्वारा बताई गई किसी भी फ्रेंचाइजी में निवेश करना है, तो आप कंपनी के आधिकारिक पोर्टल पर जाकर फ्रेंचाइजी से संबंधित पूरी गाइडलाइंस पढ़ सकते हैं। आप फिर हेल्पलाइन नंबर पर कांटेक्ट करके जानकारी प्राप्त करने के पश्चात भारत में फास्ट फूड फ्रेंचाइजी ले सकते हैं।

FAQ

Q. 1फास्ट फूड फ्रेंचाइजी से मैं कितना कमा सकता हूं?
Ans: आप कौन सी फ्रेंचाइजी ले रहे हैं, आपकी कमाई उसी पर निर्भर करती है। सामान्यत फास्ट फूड फ्रेंचाइजी से आप हर महीने ₹100000 से ₹500000 तक तो आसानी से कमा सकते हैं।
Q. 2फास्ट फूड फ्रेंचाइजी शुरू करने के लिए कितने पैसे खर्च करने होंगे?
Ans: फास्ट फूड फ्रेंचाइजी खोलने के लिए आपको ₹200000 से करोड़ों रुपए तक खर्च करना पड़ सकता हैl
Q. 3भारत में सबसे सस्ती फास्ट फूड फ्रेंचाइजी कितने में खोली जा सकती है?
Ans: भारत में सबसे सस्ती फास्ट फूड फ्रेंचाइजी ₹200000 से ₹500000 में खरीदी जा सकती हैl
Q. 4फास्ट फूड बिजनेस की फ्रेंचाइजी लेना सही रहेगा या फिर नहीं?
Ans: भारत में फास्ट फूड का बिजनेस काफी ज्यादा चलता हैl लोगों को चाइनीस फूड खाना बहुत ज्यादा पसंद हैl अगर आप फास्ट फूड बिजनेस को खोल लेते हैं, तो आसानी से आप लाखों रुपए महीना कमा सकते हैंl
Q. 5McDonald’s की फ्रेंचाइजी लेने के लिए कितने पैसे खर्च करने होंगे?
Ans: McDonald’s की फ्रेंचाइजी लेने के लिए आपको 6 करोड रुपए से 14 करोड रुपए तक खर्च करने पड़ सकते हैंl

सीजीएसएस

स्टार्ट-अप्स के लिए क्रेडिट गारंटी योजना (सीजीएसएस)

खराब क्रेडिट के साथ तत्काल ऋण

भारत में खराब क्रेडिट के साथ तत्काल ऋण कैसे प्राप्त करें?

Next Blog