वापस जाएं
Business loans

कोलैटरल फ्री व्यवसाय ऋण: योग्यता और जोखिम प्रबंधन 

10 मिनट Author's Team
शेयर करें:
कोलैटरल फ्री व्यवसाय ऋण: योग्यता और जोखिम प्रबंधन 

जानें कैसे बिना गारंटी या संपत्ति गिरवी रखे ₹50,000 से ₹1 करोड़ तक का बिजनेस लोन प्राप्त करें।

Authored By FlexiLoans | Date: 04/03/2026

  • त्वरित सारांश
  • क्या: कोलैटरल फ्री बिजनेस लोन एक असुरक्षित ऋण है जो बिना किसी संपत्ति या गारंटी के व्यवसायों को प्रदान किया जाता है।
  • क्यों: छोटे और मध्यम व्यवसायों को बिना संपत्ति जोखिम के तेजी से फंडिंग प्राप्त करने में मदद करता है।
  • कौन: एमएसएमई, छोटे व्यवसाय मालिक, स्टार्टअप्स (5 वर्ष से कम पुराने), और उद्यमी जो व्यवसाय विस्तार या शुरुआत करना चाहते हैं।
  • कैसे: सरकारी योजनाओं के माध्यम से जैसे मुद्रा लोन, स्टैंड अप इंडिया, या निजी NBFCs जैसे FlexiLoans के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन करें।
  • उपयोग: नया व्यवसाय शुरू करना, कार्यशील पूंजी, व्यवसाय विस्तार, मशीनरी खरीद, और इन्वेंटरी प्रबंधन के लिए।

देखा जाए तो पिछले कुछ सालों में भारत में छोटे व्यवसाय करने वाले लोगों की संख्या में इजाफा हो रहा है। पहले लोग व्यवसाय करने में इतनी रुचि नहीं दिखाते थे। लेकिन कुछ सालों से व्यवसाय करने के लिए युवा नए-नए आइडिया खोज रहे हैं और अपना व्यवसाय खोल रहे हैं।

बहुत युवा ऐसे हैं, जो अपना बिजनेस करना चाहते हैं। लेकिन उनके पास पर्याप्त पैसा नहीं होता है। जिस कारण वह अपना बिजनेस नहीं खोल पाते हैं।

अगर आपको भी अपना बिजनेस खोलना है और आपके पास पैसे नहीं है, तो आपको अब बिल्कुल भी टेंशन नहीं लेनी है‌। आज हम आपको इस लेख के माध्यम से कोलैटरल फ्री बिजनेस लोन योजना के बारे में जानकारी देने वाले हैं।

इसके माध्यम से आप बिना किसी गारंटी को दिए या बिना किसी चीज को गिरवी रखें, लाखों का एमएसएमई लोन ले सकते हैं। पूरी जानकारी जान लेते हैं।

कोलैटरल फ्री बिजनेस लोन क्या है?

यह बात तो हम सभी जानते हैं कि आज के समय में अगर हमें अपने कंपीटीटर को पीछे छोड़ना है, तो हमें बिजनेस करते समय कई योजनाएं बनानी होगी। सबसे बड़ी बात तो यही है कि बिजनेस को चलाने के लिए हमारे पास पैसा होना भी जरूरी है।

जब हम नया बिजनेस खोल रहे होते हैं या फिर हम अपने पुराने बिजनेस को ही बड़े स्तर पर ले जाना चाहते हैं, तो उसके लिए पैसों की आवश्यकता होती है। लेकिन हमारे पास पैसे इतने नहीं होते हैं। तो ऐसी स्थिति में हमें मार्केट से लोन लेने की आवश्यकता होती है।

पारंपरिक बिजनेस लोन की चुनौतियां

अधिकतर बैंक ऐसे हैं, जो आपको लोन तभी देंगे, जब आप कोई प्रॉपर्टी गिरवी रखेंगे या फिर आपका बिजनेस से संबंधित कोई आपको गारंटी देनी होगी। इसी वजह से बहुत बिजनेसमैन ऐसे हैं, जो एमएसएमई लोन नहीं ले पाते हैं।

कोलैटरल फ्री बिजनेस लोन का समाधान

अगर आप भी बिजनेस लोन प्राप्त करना चाहते हैं, तो आपको कोलैटरल-फ्री बिजनेस लोन लेना चाहिए। यह लोन आपके बिना गारंटी के मिल जाएगा। लोन जो हमें बिना गारंटी और बिना कोई सुरक्षा दिए मिल जाते हैं, उन्हें कोलैटरल फ्री बिजनेस लोन कहा जाता है।

भारत सरकार की पहल

दरअसल भारत में कुछ वर्षों से लघु व्यवसाय खोलने वाले लोगों की संख्या में इजाफा हुआ है। भारत सरकार ऐसे लोगों को आर्थिक सहायता दे रही है, जो अपना बिजनेस करना चाहते हैं।

भारत सरकार के द्वारा बहुत सारी सरकारी योजनाएं चलाई गई है, जिसके अंतर्गत लघु बिजनेस खोलने के लिए कोलैटरल फ्री बिजनेस लोन (एमएसएमई लोन) दिया जाता है। इस लोन में आपको इंटरेस्ट भी बहुत कम देना होता है। इसके अलावा यह लोन लेने के लिए कोई गारंटी या सुरक्षा भी नहीं देनी पड़ती है।

चलिए आगे विस्तार से जानेंगे कि भारत सरकार कौन सी लोन योजनाएं लेकर आई हैं और इसके अलावा कोलैटरल फ्री बिजनेस लोन के फायदे क्या है।

कोलैटरल फ्री बिजनेस लोन के फायदे?

1. बिना संपत्ति जोखिम के फंडिंग

कोलैटरल फ्री व्यवसाय ऋण से लघु व्यवसाय करने वाले व्यापारियों को काफी ज्यादा मुनाफा हो रहा है। जब छोटे व्यवसायी को बिना गारंटी के लोन मिलेगा, तो वह बिना टेंशन लिए लाखों का लोन प्राप्त कर सकते हैं और अपने बिजनेस को नई ऊंचाइयों तक पहुंचा सकते हैं।

2. व्यापक पहुंच और अवसर

बहुत लोग ऐसे हैं, जो बिजनेस तो खोलना चाहते हैं। लेकिन उनको बिजनेस लोन नहीं मिल पाता है। अब भारत सरकार के द्वारा शुरू किए गए बिना गारंटी के लोन के माध्यम से लघु और बड़े व्यवसाय भी अपना बिजनेस खोलने का सपना पूरा कर सकते हैं।

3. आर्थिक विकास में योगदान

कोलैटरल फ्री बिजनेस लोन के मिलने के कारण भारत की अर्थव्यवस्था का भी विकास होगा। अधिक उद्यमी अपना व्यवसाय शुरू कर सकेंगे, जिससे रोजगार के नए अवसर पैदा होंगे।

कोलैटरल फ्री बिजनेस लोन के लिए पात्रता

अगर आप भी कोलैटरल फ्री बिजनेस लोन प्राप्त करना चाहते हैं, तो नीचे बताई गई पात्रता का ध्यान अवश्य रखें।

  • आवेदक की आयु कम से कम 21 वर्ष और अधिकतम 65 वर्ष तक हो।
  • जिस बिजनेस के लिए लोन लेना चाहते हैं, वह पेटेंट या ट्रेडमार्क से रजिस्टर्ड भी होनी चाहिए।
  • औद्योगिक नीति और संवर्धन विभाग से फर्म को मंजूरी भी मिली होनी चाहिए।
  • सरकार द्वारा शुरू किए गए कोलैटरल फ्री बिजनेस लोन योजना के अंतर्गत सिर्फ नए बिजनेस को ही लोन दिया जाएगा, जिन्हें शुरू किए हुए 5 वर्ष से अधिक का समय ना हुआ हो।

कोलैटरल फ्री बिजनेस लोन किस प्रकार प्राप्त करें?

कोलैटरल फ्री बिजनेस लोन(एमएसएमई लोन) जो कोई भी लेना चाहता है, उनकी जानकारी के लिए बता दें कि लोन लेने की प्रक्रिया काफी ज्यादा आसान है।

  • बिना गारंटी लोन लेने के लिए आपको सबसे पहले भारत सरकार के द्वारा शुरू की गई सरकारी लोन योजना के बारे में जानकारी प्राप्त करनी होगी।
  • आप नजदीकी बैंक में जाकर भी जानकारी प्राप्त कर सकते हैं या फिर ऑफिशल वेबसाइट के माध्यम से भी जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।
  • बिना गारंटी के मिलने वाले लोन के बारे में पूरी जानकारी प्राप्त करने के पश्चात आपको आवेदन करना होगा।
  • अगर आवेदन की प्रक्रिया ऑनलाइन है, तो भारत सरकार के द्वारा दिए गए आधिकारिक पोर्टल पर जाकर आपको ऑनलाइन ही बिजनेस लोन के लिए आवेदन करना होगा।
  • अगर ऑफलाइन प्रक्रिया है,तो ऑफलाइन प्रक्रिया के माध्यम से भी आप ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।
  • अगर आप पात्र होंगे, तो आपको बिना गारंटी के लोन मिल जाएगा।

कोलैटरल फ्री बिजनेस लोन कौन-कौन से हैं?

सरकार द्वारा विभिन्न सरकारी योजनाएं शुरू की गई है, जो गारंटी बिजनेस लोन उपलब्ध करवाती है। बिना वारंटी के बिजनेस लोन लेने के लिए आपको एमएसएमई रजिस्ट्रेशन करना अनिवार्य होगा। चलिए एक-एक करके सभी योजनाओं के बारे में जान लेते हैं।

1. क्रेडिट गारंटी फंड योजना

भारत सरकार के द्वारा छोटे उद्यमी को एक करोड़ प्रति यूनिट तक लोन दिया जा रहा है। लोन की राशि आपके व्यवसाय पर निर्भर करती है। इस योजना के अंतर्गत आप बिना गारंटी और सुरक्षा के लोन ले सकते हैं।

2. स्टैंड अप इंडिया योजना

स्टैंड अप इंडिया भी भारत सरकार के द्वारा शुरू की गई एक बेहतरीन योजना है। जिसके अंतर्गत 10 लाख रुपए से एक करोड रुपए तक का लोन आपको मिल सकता है। एमएसएमई लोन को चुकाने के लिए अधिकतम 7 वर्ष तक का समय दिया जाएगा। इस योजना के अंतर्गत मुख्य रूप से अनुसूचित जाति और अनुसूचित जनजाति की महिलाओं को व्यवसाय खोलने के लिए लोन दिया जा रहा है।

3. बैंक क्रेडिट सुविधा योजना

राष्ट्रीय लघु उद्योग निगम के द्वारा छोटे व्यवसाय को बढ़ाने के लिए इस योजना की शुरुआत की गई है। जिसके अंतर्गत लाखों रुपए का एमएसएमई लोन(बिजनेस लोन) आपको बिना गारंटी के मिल सकता है। सामान्य रूप से 5 से 7 वर्ष तक के लिए आपको लोन मिलेगा। लेकिन कुछ स्पेशल स्थिति में लोन चुकाने की लिए आपको 11 वर्ष तक का समय भी दिया जा सकता है।

4. प्रधानमंत्री मुद्रा लोन योजना

प्रधानमंत्री मुद्रा लोन योजना के अंतर्गत शिशु लोन, किशोर लोन और तरुण लोन योजना के अंतर्गत तीन प्रकार से लोन दिया जाता है। इसमें भी आपके बिना गारंटी के लोन मिलेगा। शिशु योजना के अंतर्गत आप ₹50000 तक का लोन ले सकते हैं।

इसके अलावा किशोर लोन योजना में आप ₹500000 तक का लोन ले सकते हैं। तरुण योजना में आप 10 लाख रुपए तक का लोन काफी आसानी से ले सकते हैं। बस आप लोन लेने के पात्र होने चाहिए ।

कोलैटरल फ्री बिजनेस लोन उन उद्यमियों के लिए एक आदर्श विकल्प है जिनके पास संपत्ति गिरवी रखने की सुविधा नहीं है। हालांकि, इस प्रकार के लोन के लिए एक अच्छा क्रेडिट स्कोर और स्थिर व्यवसाय राजस्व आवश्यक है। सरकारी योजनाओं का लाभ उठाएं और अपने व्यवसाय को नई ऊंचाइयों तक ले जाएं।

– बिजनेस वित्त सलाहकार, FlexiLoans

निष्कर्ष

इस लेख के माध्यम से हमने आपको भारत सरकार के द्वारा शुरू की गई बिना गारंटी के लोन योजना के बारे में जानकारी दी है। बहुत उद्यमी ऐसे हैं, जो पैसों की तंगी के कारण अपना बिजनेस सही तरीके से चला नहीं पा रहे थे। भारत सरकार की इन योजनाओं से बिजनेस करने के लिए काफी आर्थिक सहायता मिल रही है‌‌। अगर आप भी बिना गारंटी के बिजनेस लोन लेना चाहते हैं, तो एमएसएमई रजिस्ट्रेशन करवाऔ सकते हैं।

बिना गारंटी के बिजनेस लोन चाहिए? FlexiLoans तेज़ स्वीकृति, न्यूनतम दस्तावेज़ीकरण, और लचीली पुनर्भुगतान शर्तों के साथ कोलैटरल-मुक्त बिजनेस लोन प्रदान करता है। ₹50,000 से ₹50 लाख तक का लोन पाएं। अभी आवेदन करें →

अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न

1. कोलैटरल फ्री बिजनेस लोन क्या है?

Ans: कोलैटरल फ्री बिजनेस लोन एक असुरक्षित ऋण है जो बिना किसी संपत्ति या गारंटी को गिरवी रखे व्यवसायों को प्रदान किया जाता है। यह विशेष रूप से छोटे और मध्यम व्यवसायों के लिए डिज़ाइन किया गया है जिनके पास कॉलेटरल की कमी है।

2. कोलैटरल फ्री बिजनेस लोन की अधिकतम राशि कितनी है?

Ans: सरकारी योजनाओं के आधार पर, आप ₹50,000 (मुद्रा शिशु) से लेकर ₹1 करोड़ (स्टैंड अप इंडिया, क्रेडिट गारंटी फंड) तक का लोन प्राप्त कर सकते हैं। निजी NBFCs जैसे FlexiLoans ₹50 लाख तक का लोन प्रदान करते हैं।

3. क्या स्टार्टअप्स कोलैटरल फ्री बिजनेस लोन के लिए पात्र हैं?

Ans: हां, सरकारी योजनाओं के अंतर्गत 5 वर्ष से कम पुराने स्टार्टअप्स कोलैटरल फ्री लोन के लिए पात्र हैं, बशर्ते वे एमएसएमई रजिस्ट्रेशन और अन्य पात्रता मानदंडों को पूरा करें।

4. कोलैटरल-फ्री बिजनेस लोन के लिए आवेदन कैसे करें?

Ans: आप सरकारी योजनाओं के लिए आधिकारिक पोर्टल पर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं या अपने नजदीकी बैंक शाखा में जाकर ऑफलाइन आवेदन कर सकते हैं। निजी NBFCs के लिए, आप सीधे उनकी वेबसाइट पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।

5. कोलैटरल-फ्री बिजनेस लोन पर ब्याज दर क्या है?

Ans: ब्याज दर योजना और लोनदाता के अनुसार भिन्न होती है। सरकारी योजनाओं में आमतौर पर कम ब्याज दरें होती हैं। FlexiLoans जैसे निजी NBFCs प्रति माह 1% से शुरू होने वाली प्रतिस्पर्धी दरें प्रदान करते हैं।

6. कोलैटरल फ्री बिजनेस लोन की चुकौती अवधि कितनी है?

Ans: चुकौती अवधि योजना के अनुसार 5 से 7 वर्ष तक होती है। कुछ विशेष मामलों में यह 11 वर्ष तक भी बढ़ाई जा सकती है।

7. क्या एमएसएमई रजिस्ट्रेशन अनिवार्य है?

Ans: हां, अधिकांश सरकारी कोलैटरल फ्री बिजनेस लोन योजनाओं के लिए एमएसएमई (उद्यम) रजिस्ट्रेशन अनिवार्य है। यह रजिस्ट्रेशन ऑनलाइन उद्यम पोर्टल के माध्यम से निःशुल्क किया जा सकता है।

शब्दावली: मुख्य शर्तें

शब्द परिभाषा
कोलैटरल संपत्ति या परिसंपत्ति जो लोन सुरक्षा के रूप में गिरवी रखी जाती है।
कोलैटरल फ्री लोन बिना किसी संपत्ति या गारंटी के दिया जाने वाला ऋण।
असुरक्षित ऋण बिना सुरक्षा या कॉलेटरल के प्रदान किया गया लोन।
एमएसएमई सूक्ष्म, लघु और मध्यम उद्यम – छोटे और मध्यम आकार के व्यवसायों की श्रेणी।
उद्यम रजिस्ट्रेशन भारत सरकार द्वारा एमएसएमई को दी जाने वाली आधिकारिक मान्यता और पंजीकरण।
मुद्रा लोन प्रधानमंत्री मुद्रा योजना के तहत छोटे व्यवसायों को दिया जाने वाला लोन।
क्रेडिट गारंटी फंड सरकारी योजना जो बैंकों को छोटे व्यवसायों को बिना कॉलेटरल के लोन देने में सुरक्षा प्रदान करती है।
CIBIL स्कोर 300-900 के बीच एक क्रेडिट रेटिंग जो उधारकर्ता की साख को दर्शाती है।
कार्यशील पूंजी दैनिक व्यवसाय संचालन के लिए आवश्यक धन।
चुकौती अवधि वह समय अवधि जिसमें लोन को वापस चुकाना होता है।
शेयर करें:
A

The FlexiLoans Editorial Team is a group of finance professionals, credit experts and content strategists who write about MSME loans, business loans, working capital and term loan solutions. With hands-on experience in digital lending and credit access, the team creates clear, practical guides that help entrepreneurs and small business owners make informed financial decisions. Every article is researched, fact-checked and reviewed by our lending specialists to make sure it reflects current rates, eligibility rules and regulatory guidelines. Our goal is simple: to make complex finance easy to understand and help small businesses across India grow with confidence