वापस जाएं

आपूर्ति श्रृंखला वित्त: यह क्या है, यह कैसे काम करता है, उदाहरण

7 मिनटFlexiLoans Editorial Team
शेयर करें:
आपूर्ति श्रृंखला वित्त: यह क्या है, यह कैसे काम करता है, उदाहरण

आज के दौर में हरेक व्यवसाय अपनी वित्तीय समस्याओं का समाधान ढूंढने के लिए वित्त पोषण स्रोत के द्वारा न‌ए समाधानों की तलाश करते हैं। इसी श्रृंखला में एक नया वित्त पोषण समाधान है आपूर्ति श्रृंखला वित्त। क्या आप जानते हैं कि आपूर्ति श्रृंखला वित्त का प्रचलन दिन प्रतिदिन व्यवसाय में आर्थिक आत्मनिर्भरता को प्राप्त करने के लिए बढ़ता जा रहा है। आप भी इसके जरिए अपने व्यवसाय की वित्तीय समस्याओं का समाधान एक विश्वसनीय स्रोत के माध्यम से पा सकते हैं। इसकी सबसे महत्वपूर्ण बात यह है कि इसके जरिए आप अपने व्यापार को एक नई गति दे पाएंगे और ज्यादा से ज्यादा मुनाफा भी कमा पाएंगे। ‌

आइए इस मार्गदर्शिका के माध्यम से हम यह जानें कि आपूर्ति श्रृंखला वित्त का मतलब क्या है और यह आपकी व्यापारिक वित्तीय समस्याओं को सुलझाने में किस प्रकार से सहयोग देता है। 

आपूर्ति श्रृंखला वित्त क्या है

आपूर्ति श्रृंखला वित्त या सप्लाई चैन फाइनेंस का मतलब उस लाभ से है जो कि एक वित्तीय संस्थान खरीदार और आपूर्तिकर्ताओं को प्रदान करता है। यह एक शॉर्ट टर्म कार्यकारी पूंजी ऋण है जिसका फायदा कोई भी व्यवसाय उठा सकता है। इसकी पूरी प्रक्रिया में खरीदार, आपूर्ति कर्ता और वित्तीय संस्थान शामिल होते हैं। इसके अंतर्गत खरीददार आपूर्तिकर्ता से माल प्राप्त करता है और उस माल की पेमेंट आपूर्तिकर्ता को खरीददार ना करके एक वित्तीय संस्थान करता है खरीदार की साख पर कर देता है। जिसके जरिए खरीददार समय पर आपूर्तिकर्ता के उत्पाद और सेवा के बिल को चुका पाता है और अपने व्यापार को बिना किसी अवरोध के चला पाता है।

आज के समय में आपूर्ति श्रृंखला वित्त एक सफल वित्तीय रणनीति के रूप में उभर कर सामने आ रहा है। जिसके जरिए व्यवसायों को आपूर्ति बढ़ाने के लिए कभी भी नकदी प्रवाह की कमी महसूस नहीं होती है। सरल शब्दों में, यह एक ऐसी टेक्नोलॉजी पर आधारित है जो कंपनियों को इतना सक्षम बनाती है कि वह आपूर्तिकर्ताओं के उत्पादों या सेवाओं का भुगतान समय पर कर सके। इस तरीके से उन पर कोई भी देनदारी बकाया नहीं रहती है। यह न केवल खरीदारों को लाभ पहुंचाता है, बल्कि आपूर्ति कर्ताओं को भी लाभ पहुंचाता है क्योंकि इसमें आपूर्ति कर्ता अपना वित्त पोषण खरीददार की साख पर करते हैं जिससे कि वह कम लागत पर वित्त प्राप्त कर लेते हैं । यह आपूर्तिकर्ताओं के जोखिम को काम करता है और उन्हें अच्छे से अच्छे उत्पादों और सेवाओं को खरीदार तक पहुंचाने के लिए प्रेरित करता है।

आपूर्ति श्रृंखला वित्त किस तरीके से कार्य करता है?

आइए निम्नलिखित बिंदुओं के आधार पर समझें कि आपूर्ति श्रृंखला वित्त किस तरीके से कार्य करता है:

  • आपूर्ति श्रृंखला की आपूर्तिकर्ता खरीददार और एक वित्तीय संस्थान के बीच होने वाले समझौते पर आधारित होता है।
  • सबसे पहले एक व्यवसाय या खरीदार आपूर्तिकर्ता से कच्चा माल या सेवाएं प्राप्त करता है।
  • आपूर्तिकर्ता जो भी सेवाएं और कच्चा माल खरीदार को देता है उनका इनवॉइस खरीददार आपूर्ति श्रृंखला को फाइनेंस करने वाली वित्तीय संस्थान को भेजता है।
  • क्योंकि खरीदार इनवॉइस की स्वीकृति प्रदान कर देता है उसी के आधार पर वित्तीय संस्थान आपूर्तिकर्ता को राशि का भुगतान प्रदान कर देता है।
  • वित्तीय संस्थान आपूर्तिकर्ता को उसकी इनवॉइस की मैच्योरिटी के आधार पर खरीदार के बैंक अकाउंट से राशि प्रदान कर देता है।

आपूर्ति श्रृंखला वित्त का उदाहरण

मान लीजिए कि खरीददार ने आपूर्तिकर्ता से माल खरीदा। आपूर्तिकर्ता भी माल सप्लाई करता है और उसका इनवॉइस खरीददार को भेज देता है। इसके उपरांत एक निश्चित अवधि के अंतर्गत आपूर्तिकर्ता का पेमेंट निश्चित कर देता है। इस समय जब खरीदार के पास आपूर्तिकर्ता को पेमेंट देने के लिए पैसे नहीं होते हैं तो एक वित्तीय संस्थान या फाइनेंसर उसकी मदद करता है। वह खरीदार के बदले में आपूर्ति कर्ता को पेमेंट कर देता है और खरीदार को राशि को भुगतान करने के लिए एक निश्चित अवधि प्रदान करता है।

आपूर्ति श्रृंखला वित्त की विशेषताएं

निम्नलिखित बिंदुओं से जानते हैं कि आपूर्ति श्रृंखला वित्त की क्या विशेषताएं हैं:

  • आर्थिक निर्भरता को बढ़ावा देता है

आपूर्ति श्रृंखला वित्त खरीददारों, आपूर्ति कर्ताओं और वित्तीय संस्थानों के बीच हुए एक पारस्परिक समझौते पर कार्य करता है। इस समझौते के तहत पारस्परिक सहयोग से आर्थिक निर्भरता को बढ़ावा देना है। जिससे कि व्यवसाय अच्छे से विकास करें और भारत की अर्थव्यवस्था में एक महत्वपूर्ण योगदान निभा पाए।

  • आपूर्तिकर्ताओं के जोखिम में कमी

क्योंकि आपूर्तिकर्ताओं को पहले से ही मालूम होता है कि उनके द्वारा दिए गए उत्पादों या सेवाओं का भुगतान एक तीसरे पक्ष के द्वारा कर दिया जाएगा‌। इससे वह बिना किसी वित्तीय जोखिम के खरीदारों को अपने उत्पाद और सेवाएं प्रदान करते हैं। इसीलिए आपूर्ति श्रृंखला वित्त एक विश्वसनीय स्रोत बनकर उभर रहा है जो कि आपूर्तिकर्ताओं को बिना किसी जोखिम के वित्तीय भुगतान पाने में मदद करता है। 

  • नकदी प्रवाह को बढ़ावा देना

हर व्यवसाय को समय-समय पर आपूर्तिकर्ताओं से उत्पादों या सेवाओं को प्राप्त करने की जरूरत पड़ती है। जिससे कि वह अपने व्यवसाय को नया विस्तार दे सके परंतु कई बार कार्यशील पूंजी की कमी होने के कारण व्यवसाय आपूर्तिकर्ताओं से सीमित सेवाएं या उत्पादन प्राप्त कर पाते हैं। लेकिन आपूर्ति वित्त श्रृंखला के जरिए वह कुशलता पूर्वक नकदी प्रवाह का प्रबंध कर सकते हैं और अपने व्यवसाय का एक नया विस्तार भी कर सकते हैं। इसके अंतर्गत वित्त पोषण संस्थान व्यवसाय की साख के आधार पर आपूर्तिकर्ता को भुगतान कर देता है।

  • आपूर्तिकर्ता के साथ अच्छे संबंध

आपूर्ति वित्त श्रृंखला के जरिए खरीददार आपूर्तिकर्ताओं को समय पर उनका भुगतान कर देते हैं इससे दोनों के बीच में अच्छी व्यावसायिक संबंधों की स्थापना होती है। आपूर्तिकर्ता ऐसे खरीदारों को सबसे पहले लाभ पहुंचाना जरूरी समझते हैं जहां से उनको वित्त पोषण समय पर कर दिया जाए।

  • त्रुटिहीन लेन देन

क्योंकि आपूर्ति श्रृंखला वित्त एक स्वचालित लेनदेन प्रणाली है इसीलिए इसमें कम कागजी कार्यवाही की जरूरत पड़ती है जिस समय और संसाधनों की बचत होती है।

आपूर्ति श्रृंखला वित्त की पात्रता

आपूर्ति श्रृंखला वित्त व्यवस्था का उपयोग करने के लिए आपको निम्नलिखित पात्रता मापदंड को पूरा करना होगा:

  • आपको भारत का नागरिक होना चाहिए
  • आपकी उम्र 24 वर्ष से 70 वर्ष के बीच होनी चाहिए
  • आपका व्यवसाय कम से कम 3 साल पुराना हो
  • आपका क्रेडिट स्कोर 685 या उससे अधिक होना चाहिए।

निष्कर्ष

आशा है कि इसलिए के द्वारा आप समझ पाए होंगे कि कैसे बैंक या गैर सरकारी वित्तीय संस्थान आपूर्ति श्रृंखला वित्त की सेवा प्रदान करते हैं। आपूर्ति श्रृंखला वित्त के जरिए आप अपने व्यवसाय को एक नई गति दे सकते हैं और अपने आपूर्तिकर्ताओं के साथ में अच्छे संबंध स्थापित कर सकते हैं अगर आप चाहें तो फ्लेक्सी लोन कंपनी के जरिए आसान शर्तों पर इस सेवा का समुचित लाभ उठा सकते हैं।

संबंधित प्रश्न

Q.1 आपूर्ति श्रृंखला वित्त क्या है?

Ans: आपूर्ति श्रृंखला की खरीदारों और आपूर्तिकर्ताओं की वित्तीय समस्याओं का समाधान करने का एक केंद्र है। जिसमें व्यवसाय के नकदी प्रवाह को बढ़ावा देने के लिए उन्हें एक तीसरा पक्ष वित्तीय सहायता प्रदान करता है ताकि वह आपूर्तिकर्ताओं के बिल को समय पर चुका सकें।

Q.2 आपूर्ति श्रृंखला वित्त का लाभ उठाने के लिए खरीदार की कितनी उम्र होनी चाहिए?

Ans: आपूर्ति श्रृंखला वित्त का लाभ उठाने के लिए खरीदार को कम से कम 24 वर्ष का होना चाहिये। कलम उठाने के लिए अधिकतम आयु 70 वर्ष तय की गई है।

Q.3 कौन सी संस्थाएं आपूर्ति श्रृंखला वित्त का लाभ उठा सकती हैं?

Ans: सार्वजनिक और निजी सीमित कंपनियां, भागीदारी और सीमित देयता कंपनियां, एकल स्वामित्व वाली कंपनियां आपूर्ति श्रृंखला की सेवा का लाभ उठा सकती हैं।

Q.4 आपूर्ति श्रृंखला वित्त की भुगतान अवधि कितनी होती है?

Ans: आपूर्ति श्रृंखला वित्त की अवधि कम से कम 12 महीने होती है जिसे कि सालाना रिन्यू करवाना पड़ता है। परंतु कई बार इस अवधि को व्यवसाय की आवश्यकता की आधार पर बढ़ाया जा सकता है।

शेयर करें:
F

लेखक

FlexiLoans Editorial Team

सभी लेख देखें →

The FlexiLoans Editorial Team is a group of finance professionals, credit experts and content strategists who write about MSME loans, business loans, working capital and term loan solutions. With hands-on experience in digital lending and credit access, the team creates clear, practical guides that help entrepreneurs and small business owners make informed financial decisions. Every article is researched, fact-checked and reviewed by our lending specialists to make sure it reflects current rates, eligibility rules and regulatory guidelines. Our goal is simple: to make complex finance easy to understand and help small businesses across India grow with confidence