Home  >  Resources  >  Blog  >  कम लागत में लघु उद्योग शुरू करने के लिए भारत में महिलाओं के लिए 7 घरेलू बिजनेस आइडिया

कम लागत में लघु उद्योग शुरू करने के लिए भारत में महिलाओं के लिए 7 घरेलू बिजनेस आइडिया

by
admin
Posted on
Jul 14, 2022
housewife-business-ideas-in-hindi

भारत में पिछले कुछ दशकों में महिला व्यवसायियों की संख्या बढ़ी है। बहुत सी महिलाएं भविष्य में अपना खुद का व्यवसाय शुरू करने की सोच रही हैं। अगर आप भी बिजनेस आइडिया तलाश रहीं हैं, तो आइए जानते हैं महिलाओं और हाउसवाइफ़ के लिए घर बैठे उद्योग शुरू करने के लिए कुछ आइडिया (housewife business ideas in hindi) हिंदी में। इस लेख में आप जान पाएंगी कि लेडीज़ के लिए घरेलू बिजनेस (ladies ke liye gharelu business) या घरेलू उद्योग (Ghar baithe udyog) कौन-कौन से हैं और अगर आप हाउसवाइफ़ हैं तो घर बैठे बिजनेस (housewife ke liye Ghar baithe business) कैसे शुरू कर सकती हैं और इन महिलाओं के लिए घरेलू उद्योग को सबसे अधिक कमाई का साधन कैसे बना सकती हैं।

एफ एंड बी इंडस्ट्री लघु उद्योग (Ladies ke liye gharelu business)

नौजवानों में बाहर खाना खाना एक ट्रेंड बन गया है। इसलिए, रेस्टोरेंट इंडस्ट्री काफी बढ़ती जा रही है और इसका स्कोप भी काफी बड़ा है। कैफे और रेस्टोरेंट के बिजनेस आज के समय में काफी सफल होते रहे हैं। इसलिए अगर आप के पास फाइनेंस और पूंजी की व्यवस्था है तो आप खुद का कैफ़े या रेस्टोरेंट खोल सकती हैं। अगर आप हाउसवाइफ़ हैं तो हाउसवाइफ़ के लिए घर बैठे बिजनेस (housewife ke liye ghar baithe business) में से एक अच्छा विकल्प घर पर ही कैटरिंग सर्विस शुरू करना हो सकता है। इसमें बर्थडे और किट्टी पार्टी भी अरेंज कर सकती हैं। कैटरिंग सुविधाएं देने के लिए आपको खुद के स्पेस की भी जरूरत नहीं होती, बल्कि आप अपने घर से ही यह शुरू कर सकती हैं। मार्केटिंग के लिए आप सोशल मीडिया का भी इस्तेमाल कर सकती हैं।

Also Read: इंडिया में सबसे ज्यादा कमाई वाला बिजनेस कौन सा है

हेल्थ केयर घर बैठे लघु उद्योग (Housewife business ideas in hindi)

महामारी आने के बाद सभी को अपनी सेहत की चिंता होने लगी है। जो लोग अधिक एक्सरसाइज़ या शारीरिक गतिविधि नहीं कर पा रहे हैं, उन्हें ऐसे इंस्ट्रक्टर की जरूरत पड़ रही है जो घर पर ही कोई योग करवा सके। अगर आप योग या जुंबा में माहिर हैं तो इनकी क्लासेज दे सकती हैं। अगर आप किसी के घर जाना पसंद नहीं करती हैं तो यह क्लासेज ऑनलाइन भी शुरू कर सकती हैं। ऐसी क्लास के ज़रिए आप कम लागत में लघु उद्योग खोल सकती हैं। इसके अलावा, आप अपना योग और मेडिटेशन सेंटर भी खोल सकती हैं।

ब्यूटी केयर हाउसवाइफ बिजनेस आइडिया (Ghar baithe udyog)

आज के समय में हर महिला अपने लुक्स को लेकर सचेत रहती है। इसलिए ब्यूटी सैलून, नेल आर्ट स्टूडियोज़ और हेयर सैलून का बिजनेस इस समय काफी सफल हो सकता है। आप कस्टमर की जरूरतों के मुताबिक उन्हें ब्यूटी या हेयर से जुड़ी सुविधाएं दे सकती हैं। आप ब्राइडल मेकअप स्टूडियो भी शुरू कर सकती हैं। यह महिलाओं के लिए लघु उद्योग के क्षेत्र में सबसे लोकप्रिय बिजनेस है। इसमें बहुत सी महिलाओं ने सफलता पाई है। 

Also Read: online business ideas in hindi

पर्सनल केयर लेडीज के लिए घरेलू बिजनेस (Housewife ke liye ghar baithe business)

महिलाओं की पर्सनल केयर से जुड़ी चीजों को बाजार में लाना या ऐसी पहल करना एक सोशल वर्क भी है और आप इससे अपना बिजनेस शुरू कर सकती हैं। महिलाएं वुमन मेंस्ट्रुअल हाइजीन इंडस्ट्री में काफी सफल हो सकती हैं। महिलाओं के लिए घरेलू बिजनेस में एक बहुत ही तेजी से लोकप्रिय होने वाला बिजनेस है नेचुरल सेनिट्री नैपकिन बनाना। आप भी घर बैठे भी इसे बना सकती हैं। मेंस्ट्रुअल कप या मासिक धर्म में काम आने वाली चीजों का उत्पादन करना शुरू कर सकती हैं। यह मैन्युफैक्चरिंग बिजनेस है, इसमें प्लांट लगाने के लिए पूंजी की ज़रूरत होती है। जिसके लिए आप लोन भी ले सकती हैं।

आर्ट और हैंडीक्राफ्ट महिलाओं के लिए बेस्ट घरेलू बिजनेस

इस बिजनेस में आप घर बैठे उद्योग (ghar baithe udyog) शुरू करके अपने हाथों से चित्रकारी करके या फिर स्वेटर, कपड़े और ज्वैलरी बनाकर उन्हें बेच सकती हैं। महिलाओं के लिए घर बैठे बिजनेस में गिफ्ट और कार्ड्स बनाना भी इस समय काफी प्रचलन में हैं। इसलिए, अगर आपके पास ऐसी स्किल्स हैं तो आप इन्हें दुनिया के सामने ला सकती हैं।

Also Read: जानिए पार्ट टाइम बिज़नेस आइडियाज़

फ़ैशन इंडस्ट्री हाउसवाइफ बिजनेस आइडिया

बहुत सी महिलाएं अपने मुताबिक कपड़े डिजाइन करवाना पसंद करती हैं। ऐसे में उन्हें किसी अच्छे बुटीक के पास जाना पड़ता है। अगर आप को फ़ैशन डिज़ाइनिंग या कपड़े सिलने की समझ है, तो आप खुद का बुटीक खोल सकती हैं। इसके अलावा बैग और एक्सेसरी भी आजकल काफी डिमांड में हैं। आप इनकी आउटलेट भी शुरू कर सकती हैं। आप चाहें तो खुद का फैशन लेबल भी शुरू कर सकती हैं। अगर आप हाउसवाइफ़ हैं, तो आप अपने घर पर ही सिलाई का काम (housewife ke liye ghar baithe business) शुरू कर सकती हैं। आप अपने हाथ से की गई एंब्रॉयडरी को बेचकर घर बैठे उद्योग (ghar baithe udyog) शुरू कर सकती हैं।

महिलाओं के लिए लघु उद्योग हो सकता है अकाउंटेंसी फ़र्म खोलना 

अगर आप कॉमर्स बैकग्राउंड से ग्रेजुएट हैं, तो आप अपनी खुद की अकाउंटिंग फ़र्म खोल सकती हैं या अलग-अलग कंपनियों को अपनी अकाउंटिंग सेवाएं दे सकती हैं। बुक-कीपिंग भी एक अच्छा आइडिया है। यह स्माल बिजनेस आइडिया या कम लागत में लघु उद्योग खोलना बहुत सी महिलाओं के लिए बेस्ट है।

Also Read: महिलाओं के लिए बिजनेस लोन का विकल्प

निष्कर्ष

यह महिलाओं के लिए घर बैठे बिजनेस शुरू करने के कुछ लोकप्रिय आइडिया हैं। अगर आप ऊपर बताए गए किसी भी बिजनेस को शुरू करना चाहती हैं और आपके पास पूंजी नहीं है, तो आपको इस समस्या से निराश होने की ज़रूरत नहीं है। आप बैंक या अन्य फ़ाइनेंशियल इंस्टीट्यूशन से आसानी से लोन ले सकती हैं और अपने बिजनेस को आगे बढ़ा सकती हैं। आप कम लागत में लघु उद्योग शुरू कर सकती हैं और आप इस लघु उद्योग को सबसे कमाई वाला साधन भी बना सकती हैं।

online-business-ideas-in-hindi

ज्यादा मुनाफे वाले बिजनेस के लिए जानिए ऑनलाइन बिजनेस के 7 आइडिया (online business ideas in hindi)

unsecured-business-loan-vyapar-bdhane-me-kaise-hain-sahayk

जानिए अनसिक्योर्ड बिजनेस लोन (Unsecured business loan) व्यापार बढ़ाने में कैसे मदद करता है?

Next Blog